Daily Current Affairs Hindi 2022 | करंट अफ़्फ़ैर्स हिन्दी प्रश्नोत्तरी | 09 August 2022

Daily Current Affairs Hindi 2022 | करंट अफ़्फ़ैर्स हिन्दी प्रश्नोत्तरी | 09 August 2022 : रोज के हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 09 अगस्त २०२२ के सभी महत्वपूर्ण questions and answers in hindi सभी परीक्षा के लिए UPSC SSC बैंकिंग रेलवे PSC आदि हेतु रोजाना सिर्फ https://currentaffairshindi.co.in

Daily Current Affairs Hindi 2022 | करंट अफ़्फ़ैर्स हिन्दी प्रश्नोत्तरी | 09 August 2022

current affairs mcq in hindi

प्रश्न . किस सरकारने ने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के समर्थन से नई सरकार बनाने के लिए भाजपा से गठबंधन तोडा?

बिहार में जनता दल यूनाइटेड

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मिलने का समय मांगा है।

कांग्रेस और वाम दलों ने राज्य में महागठबंधन सरकार के गठन के लिए राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव को समर्थन का पत्र सौंपा है।

प्रश्न .महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल …………………… ने शिव सेना-भाजपा सरकार के 18 मंत्रियों को शपथ दिलाई

भगत सिंह कोश्‍यारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विपक्ष के नेता अजीत पवार है

शपथ लेने वाले विधायकों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, सुरेश खाड़े, गिरीश महाजन, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, विजयकुमार गावित और अतुल सावे शामिल हैं।

शिवसेना की ओर से दादा भुसे, शंभूराजे देसाई, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, गुलाबराव पाटिल और संजय राठौड ने शपथ ली।

प्रश्न .गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारी संस्‍थाओं को किस पोर्टल पर लाए जाने की वर्चुअल शुरुआत की?

जेम पोर्टल

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले छह वर्षों में जीईएम पोर्टल पर दो लाख 80 हजार करोड़ रूपये का कारोबार किया गया है

उन्‍होंने कहा कि जीईएम सरकारी खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रश्न .भारत छोडो आंदोलन कब शुरू हुआ ?

9 अगस्त 1942

प्रश्न .भारत और अमरीका का 13वां विशेष संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास कहा पर शुरू हुआ?

हिमाचल प्रदेश के बकलोह

संयुक्‍त अभ्‍यास की वज्र प्रहार श्रृंखला का उद्देश्‍य संयुक्‍त मिशन योजना और संचालन तकनीक क्षेत्र में सर्वोत्‍तम अभ्‍यास और अनुभव साझा करना है।

प्रश्न .बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेल संपन्न हुये इसमे भारत ने कुल कितने पदक जीते ?

22 स्वर्ण सहित कुल 61 पदकों के साथ चौथे स्थान पर

  • 11 दिन तक चले इस आयोजन में 72 देशों के पांच हजार से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया
  • भारत की पदक तालिका में कुश्‍ती का सर्वाधिक योगदान रहा।
  • भारतीय पहलवानों ने 6 स्‍वर्ण सहित 12 पदक जीते,
  • भारोत्‍तोलन में दस पदक मिले।
  • पुरुष हॉकी टीम ने रजत पदक जीता।
  • 67 स्‍वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्‍य पदक सहित कुल 178 पदक जीतकर ऑस्‍ट्रेलिया पदक तालिका में सबसे ऊपर रहा।
  • मेजबान इंग्‍लैंड 175 पदक लेकर दूसरे स्‍थान पर रहा।

जाने-माने मराठी अभिनेता का निधन हो गया  मोरुची मावाशी उनका सबस लोकप्रिय नाटक था

अभिनेता प्रदीप पटवर्धन

प्रश्न .थल सेना सेवा कमान-एएससी आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 अगस्त को लेह में किस पर्वत पर ध्वजारोहण करेगी?

माउंट स्टोक

Leave a Comment